Badaun News : केंदीय मंत्री बीएल वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, ट्रेन में बैठकर बरेली तक तय किया सफर

शिखर संवाद ब्यूरो- देवेश कुमार मिश्रा, संपादक 

Badaun News: बदायूं वासियों का वर्षों पुराना इंतजार सोमवार को समाप्त हो गया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने दोपहर करीब 12 बजे बदायूं रेलवे स्टेशन से दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ऐतिहासिक पहल से बदायूं अब सीधे देश की राजधानी दिल्ली से रेल मार्ग द्वारा जुड़ गया है। इस नई सेवा के शुभारंभ से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और विकास की नई उम्मीदें जगी हैं।

उद्घाटन के अवसर पर स्टेशन परिसर जनसमूह से खचाखच भरा रहा। जैसे ही ट्रेन रवाना हुई, पूरा स्टेशन तालियों और नारों से गूंज उठा। केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने जनप्रतिनिधियों के साथ एसी कोच में बरेली तक यात्रा की और यात्रियों से संवाद कर व्यवस्थाओं को परखा। इस दौरान सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, एमएलसी वागीश पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि इस सीधी ट्रेन सेवा से व्यापारियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे दिल्ली तक पहुंच आसान होगी, जिससे निवेश, व्यापार और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय परिषद सदस्य हरिप्रसाद पटेल, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, शारदेन्दु पाठक, विश्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख विक्रांत यादव और युवा नेता विश्वजीत गुप्ता ने भी सहभागिता की। स्थानीय नागरिकों ने इस बड़ी सौगात के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया।

स्टेशन का नाम प्रस्थान--पहुंचने का समय

बदायूं (प्रस्थान) 12.00 बजे

बरेली जंक्शन 13.15 बजे

भिटौरा 13.37 बजे

नगरिया सादात 13.51 बजे

रामपुर जंक्शन 14.18 बजे

मुरादाबाद 14.50 बजे

अमरोहा 15.19 बजे

गजरौला 15.40 बजे

गढ़मुक्तेश्वर 17.02 बजे

हापुड़ जंक्शन 17.35 बजे

पिलखुआ 17.47 बजे

गाजियाबाद 18.42 बजे

साहिबाबाद 18.54 बजे

आनंद विहार 19.06 बजे

तिलक ब्रिज 19.15 बजे

शिवाजी ब्रिज 19.23 बजे

नई दिल्ली  20.00 बजे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ